झारखण्ड जनजातीय महोत्सव 2022 का गवाह झारखण्ड बनेगा। यह कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को आयोजित होगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर हैं। इसमें झारखंड समेत देश के कई राज्यों के आदिवासी विद्वान, कलाकार, साहित्यकार, इतिहास विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।और इस दौरान समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन की झलकियों से देशवासी रूबरू होंगे। जनजातीय महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन करेंगे। वहीं जनजातीय कलाकारों की अद्भुत और अविस्मरणीय कला के प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र समेत अन्य विषयों पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, परिधान, फैशन शो, खान- पान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. कार्यक्रम में झारखण्ड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिजोरम समेत अन्य जनजातीय बहुल राज्य के कलाकारों के भाग लेने को लेकर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 9 अगस्त 2022 को एक बजे मोरहाबादी मैदान में होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन होंगे. । 10 अगस्त को झारखंड जनजातिय महोत्ससव का समापन समारोह होगा। इसमेुं मुख्य अतिथि के रूप में छत्तिसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे। मोरहाबादी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाद्य-व्यंजन, कला एवं शिल्प की प्रदर्शनी, मोरहाबादी फुटबॉल मैदान में आयोजित होंगे. वहीं ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में सेमिनार और पैनल चर्चा मोरहाबादी हॉकी मैदान में होगा।
यह कार्यक्रम अपने आप में अनोखा है। इस समारोह में आप सभी को झारखण्ड और अन्य राज्यों के आदिवासी समुदाय से मिली जानकारी मिलेगी।