भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)के अध्यक्ष के शिवन देश के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 में आयी बाधा के बाद भावुक हो गये जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गये और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें गले लगाकर ढांढ़स बधाया। चंद्रयान-2 मिशन के लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण में शामिल होने के लिये इसरो मुख्यालय गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार (7 सितंबर) की सुबह राष्ट्र को सम्बोधित किया।

सम्बोधन के बाद पीएम मोदी वहां मौजूद सभी वैज्ञानिकों से व्यक्तिगत रुप से मिले और उनका हौसला बढ़ाया। जब मोदी वैज्ञानिकों से मिलकर लौट रहे थे। तो के. शिवन ने उनका अभिनंदन किया और वह भावुक हो गये। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगाया। शिवन की आंखों में आंसू देख प्रधानमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाते हुए उन्हें ढ़ांढ़स बधाया और अपने प्रयासों को जारी रखने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.