हाल में ही झारखण्ड कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर उनकी गठबंधन की सरकार गिराने का आरोप लगाया है। झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों की नकदी के साथ गिरफ्तारी के बाद भाजपा पर एक बार फिर हेमंत सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगाये जा रहे हैं।  कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने पार्टी विधायकों को दस करोड़ रुपए नकद और आगे बनने वाली भाजपा सरकार में मंत्रिपद का लालच दिया था। पहले भी सत्ता पक्ष केंद्रीय एजेंसियों के जरिए राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाता रहा है। कांग्रेस का आरोप है की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में पिछले दो साल से चुनी हुई सरकार गिराने की कोशिश में है लेकिन इस बीच उसकी कोशिश ज्यादा तेज हो गई है।

भाजपा ने इन आरोपों को नकार दिया है और कहा है की ऐसे अनर्गल आरोपों का कोई मतलब नहीं है।  झारखण्ड भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, छोटे से लेकर बड़े सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है। कांग्रेस अपने विधायकों का दोष छिपाने के लिए भाजपा पर दोष मढ़ रही है। कांग्रेस के मंत्री और विधायक लूट खसोट में जुटे हुए हैं। उन्हें राज्य और उसके विकास से कोई मतलब नहीं है | कांग्रेस ने अपने तीनो विधायकों को गिरफ़्तारी के बाद निमालबित किया है। अगर सरकार अपना काम ठीक से कर रही होती तो आज ऐसी परिस्थिया पैदा नहीं होती। 

मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था नीति की आलोचक भी प्रशंसा कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को संभालने वाले लिए गए फैसले सही निकले हैं। दुनिया ने माना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था न केवल पटरी पर है, बल्कि तेज गति से भी चल रही है। वहीं दुनिया मुद्रास्फीति और अन्य विपरीत परिस्थितियों से जूझ रही है। वही मोदी सरकार की नीतियों के कारण से अब झारखण्ड का भी तेजी से विकास हो रहा है। हाल में ही मोदी सरकार ने बाबा के धाम देवघर में नया एयरपोर्ट बनाया है। राज्य में मोदी सरकार विकास का काम करवा रही यही।  राज्य में विकास का काम सरकार का था लेकिन कांग्रेस के सभी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है और ऐसे में कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.