इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस अलग तरीके से मनाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान अलग अलग कार्यक्रम होंगे। झारखण्ड में गढ़वा जिला में यह आयोजन किया जाएगा। 7 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। वही 25 सितंबर को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम का समापन दो अक्टूबर को महात्मा गांधी का जयंती के साथ होगा।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान भाजपा द्वारा वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, शिविर रक्तदान, महापुरुषों मंदिरों में स्वच्छता अभियान फल वितरण, गरीबों असहायों के बस्ती में खाद्य सामग्री, अंग वस्त्र का वितरण सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन अलग- अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित है, इसलिए उनका जन्मदिन पर लोगों को सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पखवाड़ा के दौरान लगभग एक दर्जन गतिविधियां होंगी।

किसी का जन्मदिन मनाना उसकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के लिए नहीं होता, बल्कि इसका उद्देश्य यह है कि हमारा विचार बढ़े, संगठन बढ़े। आने वाले समय में देश और समाज के सामने जो चुनौतियां आएंगी, उनका सामना सिर्फ सरकारों के बूते की बात नहीं होगी। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन यानी कार्यकर्ताओं को भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। हमारे प्रधानमंत्री ने यह बताया है कि कोई भी राजनीतिक दल अपने काम से लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकता है। हम भी पौधे लगाकर, तालाबों की सफाई करके, बेटी बचाओ और नमामि गंगे जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज से जुड़ सकते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.