आज बढ़ती हुई आबादी और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पानी का जल स्तर काफी काम हो गया है। काफी देश पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है। धरती में पानी का स्तर भी गिरता जा रहा है, जो कि वैश्विक चिंता का विषय है। आज इस वैश्विक चिंता का हर देश अपने स्तर पर समाधान निकलने में लगा हुआ है।  भारत के कई इलाकों में भी लोग पानी की भयंकर कमी का सामना कर रहे हैं। बहुत से राज्य ऐसे है जहा गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या उत्पन हो जाती है। घर की महिलाओ को एक घड़े पानी के लिए काफी लम्बा सफर तय करना पड़ता है। आज जहा दुनिया के हर देश पानी की समस्या से निपटने के लिए अलग अलग उपाये अपना रहे है वही भारत भी अपने स्तर पर इस समस्या से निपटने की तैयारी कर रहा है। इस साल जहा मौसम विभाग ने देश में अच्छा मानसून बताया है , वही सरकार वर्षा जल संचयन को इस समस्या के समाधान के लिये एक अच्छा विकल्प मान रही है। देश भर में वर्षा जल संचय को लेकर सरकार ने ‘कैच द रेन’ की मुहीम चलायी है।

भारत सरकार की “कैच द रेन ‘ मुहीम

देश भर में वर्षा जल संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कैच द रेन कैंपेन की शुरुआत करी है। उन्होंने जनमानव और खासकर के किसानो से अपील की है की  ‘जहां भी गिरे और जब भी गिरे, वर्षा का पानी इकट्ठा करें। अगर आज जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो मानव जीवन को भविष्य खतरे में पड़ सकता है।’ प्रधानमन्त्री द्वारा शुरू किये गए इस अभियान से देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास वर्षा जल संचय को लेकर एक साफ सन्देश पहुंचेगा। जिससे आम जनता भी वर्षा ऋतु आने से पहले पानी इकठ्ठा करने के लिए संसाधनों को विकसित करेगी।

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना करना प्रमुख चुनौती

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना करना और अपनी पृथ्वी की रक्षा करना हम सभी के सामने एक प्रमुख चुनौती है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार, जनमानव, छोटे बड़े उद्योगपतियों , सभी कार्यालो को मिल कर के एक साथ काम करना होगा। जल का मुद्दा जलवायु परिवर्तन जैसे और भी बड़े संकट का एक हिस्सा है। जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ तथा सूखे की स्थिति लगातार और अधिक गंभीर होती जा रही है। हिमालय के ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का स्तर बढ़ रहा है। ऐसे परिवर्तनों के गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं, जिनका किसानों, महिलाओं तथा गरीबों के जीवन पर और भी अधिक बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

भारत सरकार की योजनायें

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गांव और शहरों में वर्षा जल संचयन के लिये ‘कैच द रेन’ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को जलाशयों में इकट्ठा कर लिया जाये. इस अभियान के तहत पानी को जमा करने के लिये संरचनाओं का निर्माण, मौजूदा तालाबों और जल निकायों का जीर्णोद्धार, नए जलाशयों का निर्माण और चेक डैम की व्यवस्था करना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.