अगर आपको खुद पर भरोसा हो और आप के पास एक अच्छा सारथि और अच्छी रणनीति हो तो आप अपनी मज़िल तक जरूर पहुंचते है। और इसी कहावत को आज के युग में चरितार्थ कर के दिखाया है झारखण्ड में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में किरण बड़ा और भाजपा ने। जिस जिले में तीन में से तीन विधान सभा सीटों पर किसी और पार्टी के विधायक हो, उस जिले से जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा हो गया है। और यह जादू कर के दिखाया है राकेश भास्कर की दूरदर्शी सोच और उनकी अच्छी रणनीति और मेहनत ने।
गुमला में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जिप के सदस्यों के बीच मंगलवार को सम्पन हुआ। इस प्रतिष्ठित पद को पाने के लिए जिप सदस्यों में होड़ मची हुई थी। ऐसे में भाजपा के राकेश भास्कर एक अच्छे सारथि बन कर के काफी सरहनिये काम किये। उनकी अच्छी रणनीति और दूरदर्शी सोच के कारण ही किरण बाड़ा ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्ज़ा कायम किया और उसी के साथ ही संयुक्ता देवी ने जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर अपनी जीत हासिल की। किरण बाड़ा अध्यक्ष पद के लिए चुनी गयी है। उन्होंने यह जीत १ वोट से जीत कर हासिल करी है। वे दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनी है।
जिला परिषद सदस्यों की संख्या 19, इनमें भाजपा के ११
इस जीत के बाद गांव की सरकार के रूप में भाजपा का कद ऊंचा हो गया है । साथ ही आगामी विस और लोस चुनाव में भाजपा को मजबूती मिलेगी। इस बारजिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प रहा। गुमला में जिप सदस्यों की संख्या 19 है। इसमें 11 सदस्य भाजपा समर्थित हैं। अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार थे. जिसमें किरण बाड़ा, सतवंती देवी व बसंती डुंगडुंग थीं. जिसमें किरण को आठ वोट मिला. जबकि सतवंती को सात व बसंती को चार वोट मिला. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विजयी संयुक्ता देवी ने जेंगा उरांव को हराया।
उपाध्यक्ष की दौड़ में संयुक्ता और सरस्वती, भाजपा से नाता
उपाध्यक्ष पद के परिणाम में तीसरे स्थान पर सरस्वती सिंह रही. संयुक्ता को सात व जेंगा को सात वोट प्राप्त हुआ. जबकि सरस्वती को पांच वोट मिला. अंत में संयुक्ता व जेंगा के बीच लक्की ड्रॉ कराया गया. जिसमें संयुक्ता जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष बनीं. उम्मीद करी जा रही है की संयुक्ता की जीत के बाद क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों में दोहरा लाभ मिलेगा।
काम आयी भाजपा की अच्छी रणनीति
गुमला में जिप के चुनाव में जीत के पीछे भाजपा के कार्यकर्ता राकेश भास्कर जी की अच्छी रणनीति और दूरदर्शी सोच थी। इस चुनाव में नज़र रखने और अधिक से अधिक अपने पक्ष में चुनाव बटोरने के लिए राकेश भास्कर जी ने दूरदराज इलाको में जा कर के लोगो को भाजपा के समर्थन में वोट डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दूरदराज इलाको में जा कर के न केवल जनसम्पर्क स्थापित किया बल्कि लोगो से उनकी समस्यो के बारे में जाना और उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया। उनकी इस मेहनत का फल भाजपा को गुमला के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में देखने को मिला।